शामली, दिसम्बर 7 -- मिशन शक्ति टीम बाबरी ने रविवार को क्षेत्र के गांव कुरमाली पहुँचकर महिलाओं और किशोरियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव, धोखाधड़ी, छेड़छाड़, बाल अपराध तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं,किशोरियों और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिशन शक्ति टीम सदस्य महिला पुलिसकर्मी नीरज ने सबसे पहले महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और आत्म-सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने समझाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पचलेंगेपर शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है। इसके साथ ही 1090, 112, 1098 और 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता भी समझ...