मेरठ, दिसम्बर 11 -- फलावदा। सरस्वती शिशु मंदिर फलावदा में बुधवार को विद्यालय प्रांगण में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य समृद्ध भारत के लिए महिलाओं में सप्तशक्ति को जागृत करना है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त एवं मुजफ्फरनगर की जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई, विशिष्ट अतिथि फलावदा थाने से महिला हेल्पलाइन प्रभारी साक्षी शर्मा रहीं। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं सभासद कुसुम लता बिश्नोई ने की। अन्य अतिथियों में समाजसेवी चित्रा बिश्नोई, सुषमा, वरिष्ठ समाजसेवी सुधा अग्रवाल, पूर्व आचार्या कविता सैनी रहीं। महिला थाना प्रभारी साक्षी शर्मा ने महिला सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं ने प्रेरणादाई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, रानी अहिल्या...