सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- शिवहर जिले के पुरनहिया प्रखंड कार्यालय का एवं प्रखंड के बखार चंडीहा पंचायत में संचालित योजनाओं का गुरुवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने निरीक्षण किया। पुरनहिया प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में डीएम ने प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरकारी योजनाओं की उपलब्धि में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीएम ने उपस्थित प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अब तक 80 फीसदी पूर्ण कर ली गई है। शेष 20 फ़ीसदी कार्य अब बचें है। जिस पर डीएम ने शेष बचे 20 फ़ीसदी कार्यों को भी जल्द पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.