हल्द्वानी, जनवरी 30 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को रामगढ़ ब्लॉक में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा संबंधित समस्याओं को उठाया। जिसपर संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने को निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष भाजपा अंकित पांडे, कुंदन चिलवाल, कमलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...