सिद्धार्थ, मार्च 8 -- पचमोहनी। खुनियांव ब्लॉक के पचमोहनी चौराहे पर शुक्रवार को भाजपा के पचमोहनी और बलिभद्रपुर सेक्टर के बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की मजबूत कड़ी है। इसी कारण पार्टी आज शिखर पर है। बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने पन्ना प्रमुख और प्रभावी मतदाता प्रमुखों की जानकारी ली। उन्होंने महिला समूहों को और अधिक सक्रिय करने का निर्देश दिया। इस मौके पर घनश्याम शाही, विकास जायसवाल, दीप नारायण तिवारी, कृष्णा मिश्र, आलोक पाठक, शिवा गौतम, अशोक पाठक, अमित मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.