सिमडेगा, फरवरी 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक की। बैठक में उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों एवं सेवा काल में दिवंगत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुग्रह राशि, अनुदान, अनुकंपा नियुक्ति, अस्वीकृत आवेदनों तथा अन्य जिलों में हस्तांतरण से संबंधित मामलों की समीक्षा की। बैठक में कुल 146 मामलों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि सभी मामलों का निष्पादन सरकार के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन के साथ किया जाए। अनुकंपा आधारित नियुक्ति से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अस्वीकृत एवं भुगतान लंबित मामलों की कारण सहित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, एसडीओ प्रकाश रंजन ज्ञानी स...