गंगापार, जनवरी 28 -- सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को शत प्रतिशत मिल रहा है। आनलाइन देखभाल और खाते के जरिये भुगतान होने से भ्रष्टाचार पर रोक लग चुका है। बिना किसी भेदभाव हर वर्ग सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहा है। उक्त विचार सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा मांडा के नहवाई गाँव में स्थित पंडित कृपा शंकर तिवारी महाविद्यालय में विकसित भारत, जी रामजी कानून, सेवा, सुशासन व समृद्धि और गणतंत्र दिवस पर लगे 24 से 28 जनवरी तक लगे पांच दिवसीय प्रदर्शनी के समापन अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल प्रयागराज राजीव उमराव ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किया। कहा कि चूंकि खाता खोलने में कोई खास दिक्कत नहीं होती, इसलिए देश के दो करोड़ लोग डाक विभाग में खाता खोलकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। पीएम सम्मान निधि के खाते भी डाक विभाग द्वारा ही संचालित होते हैं। बताया कि...