मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- गायघाट,एक संवाददाता। बेरुआ में सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। विधायक कोमल सिंह ने कहा कि गायघाट में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जमीन पर दिखनी चाहिए। इस दौरान वार्ड 9 की दर्जनों महिलाओं ने रास्ते की समस्या को लेकर शिकायत की। महिलाओं ने बताया कि लगभग दो सौ परिवारों के आवागमन के लिए कोई समुचित रास्ता नहीं है। इस पर विधायक कोमल सिंह ने कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया। वहीं, वैशाली सांसद वीणा देवी ने कहा कि जनता ही नेता की असली पूंजी होती है। विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य के लिए विधायक कोमल सिंह से बेझिझक संपर्क करें। समस्याओं का त्वरित निबटारा होगा। इस अवसर पर प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, खदेड़न सिंह, मुखिया उषा देवी, शशांक शेखर चौहान, ठा...