बुलंदशहर, मई 14 -- नगर क्षेत्र स्थित न्यायालय परिसर में एक पिता-पुत्री ने सरकारी महिला अधिवक्ता पर हमला कर दिया और चुन्नी से उसका गला घोंटते हुए जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला न्यू राजनगर निवासी अधिवक्ता रविंद्र राजौरा ने तहरीर देकर बताया कि न्यायालय में घरेलू हिंसा के वाद में प्रतिवादी मोहित से जिरह होनी थी। वह अपने साथी अधिवक्ता रोहित के साथ प्रतिवादी मोहित को लेकर वाद पैरवी हेतु न्यायालय जा रहे थे। वहां सामने से अंजू एवं उसके पिता विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम रिसोडा(सलेमपुर) आ रहे थे। उसी दौरान उनकी जूनियर एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता तुलसी चौधरी ने आकर विधिक परामर्श करना चाहा। आरोप है कि तुलसी चौधरी को देखते ही अंजू व उसके पिता विजेंद्र सिंह ने ...