अयोध्या, फरवरी 19 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के हैदरगंज थाना अंतर्गत ग्राम जजवारा में सरकारी भूमि पर खड़े 47 यूकेलिप्टस के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद राजस्व विभाग द्वारा की गई स्थलीय व अभिलेखीय जांच में पेड़ों के कटान की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता मनीराम पुत्र स्वर्गीय श्रीराम, निवासी ग्राम जजवारा ने बाहा खाते की भूमि से पेड़ काटे जाने की शिकायत की थी। जांच में पाया गया कि गाटा संख्या 189/0.460 हे. एवं 190/1.8570 हे. संक्रमणीय भूमिधर के नाम दर्ज हैं, जबकि पश्चिमी किनारे स्थित गाटा संख्या 184/0.291 हे. बाहा खाते की सरकारी भूमि है। इसी सरकारी भूमि पर 47 यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े थे, जिन्हें कटवा लिया गया। जांच रिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.