एटा, अप्रैल 3 -- गुरूवार को पुलिस-प्रशासन ने मिलकर सरकारी भूमि पर को कब्जा मुक्त करवाया। खेत में हो रही तंबाकू की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर बोर्ड लगवाया। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अलीगंज क़ायमगंज मार्ग स्थित स्टेडियम के पास सरकारी भूमि करीब दस बीघा थी। बताया जा रहा है कि उस भूमि को कई साल पहले बेच दिया गया था। इसमें कुछ लोगों ने दुकान आदि बनवा ली थी तो वही खाली पड़ी जमीन पर फसल उगाई जा रही थी। एसडीएम के आदेश के बाद 25 नवंबर को भूमि को एसडीएम न्यायालय की ओर से राज्य सरकार में निहित कर दी गई थी। भूमि में किसी प्रकार का कार्य करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी और बोर्ड भी लगाया गया था। इसके बाद भी सरकारी भूमि पर तंबाकू की फसल की जा रही थी। गुरूवार को राजस्व टीम ने फसल को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.