सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- गागलहेड़ी। शनिवार रात चोरों ने क्षेत्र के गांव उग्राहू के जंगल में सरकारी भूमि पर खड़े खैर के लगभग नौ कीमती पेड़ चोरी कर लिए। वन विभाग की यह संपत्ति लाखों रुपए की मानी जा रही है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि मनोज राणा को घटना की सूचना दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पेड़ चोरी की जानकारी वन विभाग के हल्का रेंजर कैलाशपुर विपुल मिश्रा को दी। उन्होंने बताया कि पेड़ों की देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग घटना की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में इस चोरी को लेकर नाराजगी है और वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...