सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर सोमवार की शाम प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने की। अभियान के क्रम में सदर सीओ मो इम्तियाज अहमद, थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक और नप कर्मियों ने थाना से लेकर महावीर चौक तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लगाए गए दुकानों को हटाया। साथ ही दुकानदारों को दुबारा सड़क किनारे सरकारी भूमि पर दुकान नहीं लगाने की चेतावनी भी दी गई। सदर सीओ ने बताया कि मंगलवार से शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें गांधी मैदान सहित शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण की गई सरकारी भूमि को बलपूर्वक खाली कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.