बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर केला की फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है। एक तो नियम विरूद्ध निर्माण किया जा रहा है दूसरा सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। नियत प्राधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने सिविल लाइंस के गांव नौशेरा निवासी विवेक, अभिषेक, कुमार अर्चना यादव, नीलम पुत्र, पुत्री तेजपाल यादव को नोटिस जारी किया है। जिसकी कापी सिविल लाइंस इस्पेक्टर को भी जारी किया है। जिसमें निर्देशित किया है कि सिविल लाइंस पुलिस नोटिस तामील कराये और वर्तमान में हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दे। नियत प्राधिकारी की ओर से जारी नोटिस में तीन दिन का समय दिया गया है कि वह तीन दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी। नियत प्राधिकरण से जारी नोटिस के अनुसार ...