बहराइच, फरवरी 5 -- नानपारा, संवाददाता। नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम रामनगर गुलरिया हरिहरपुर पुरैना जलालपुर के राजस्व अभिलेखों में दर्ज नवीन परती भूमि पर गांव के कई लोगों ने कब्जा कर लिया था। गुरुवार को एसडीएम की मौजूदगी में कब्जा हटवा दिया गया। उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने बताया कि शोभाराम, बच्छराज, विजय कुमार, जयजय राम, हरिहरपुर पुरैना के आत्माराम, जलालपुर के बरसाती सहित छह ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जा हटाने के लिए सभी को नोटिस जारी की गई थी , लेकिन कब्जा नहीं हटाया। गुरुवार को उन्होंने नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय पांडेय, राजस्व निरीक्षक मिश्रीलाल पाल, एसएसबी व पुलिस के जवानों के साथ पहुंच कर अतिक्रमण हटवा दिया गया। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा स्थित शून्य से 15 किमी क्षेत्र की भूमि के साथ सरकारी भू...