बहराइच, फरवरी 11 -- बहराइच। रामगांव थाने के मुद्धाचक के मजरे धोबिया गांव में शुक्रवार को कुछ लोग जबरन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर टीन शेड निर्माण कर रहे थे। इसका विरोध किए जाने पर हमलावरों ने सुरेश कुमार आर्य पुत्र विन्द्रा प्रसाद पर जातिसूचक गालीगलौज कर मारपीट की । पीड़ित की तहरीर पर बाबू सहित तीन को नामजद कर मारपीट, धमकी, दलित उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...