हापुड़, फरवरी 18 -- धौलाना। मसूरी-गुलावठी रोड पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध कब्जा करने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम मनोज सिंह को लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि आरोपियों ने प्रशासन द्वारा लगाए गए बोर्ड को भी हटा दिया है। शिकायतकर्ता गगन प्रताप राणा ने बताया कि मसूरी-गुलावठी रोड पर सुमित्रा अस्पताल के पास स्थित खसरा संख्या 1351 क और 1351 ख, क्षेत्रफल 0.0157 हेक्टेयर भूमि सरकार में निहित है। जिस पर प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया था। 14 फरवरी की शाम करीब कुछ आरोपियों ने उस सरकारी बोर्ड को उखाड़ कर गायब कर दिया। बोर्ड हटाने के बाद भूमि पर टीन शेड और शटर लगाकर पक्का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना से राज्य सरकार और ग्राम सभा की संपत्ति को सीधा नुकसान पहुंचाया गया है। एसडीएम ...