गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता आर्यनगर चौक के पास सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने गई नगर निगम की टीम के साथ मंगलवार को स्थानीय लोगों का विवाद हो गया। निगम की टीम पार्षद की शिकायत पर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने पहुंची थी। वार्ड पार्षद शाश्वत अग्रवाल ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोग सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर जबरन मकान का निर्माण करा रहे हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के तहसीलदार प्रमोद कुमार सिंह, रामदयाल यादव और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही टीम ने काम रुकवाने की कोशिश की, वहां मौजूद लोग भड़क गए। लोग पार्षद के आरोप को गलत बताते हुए टीम से उलझ गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.