मेरठ, दिसम्बर 31 -- सरधना। कालंद चुंगी स्थित सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। भाकियू क्रांतिकारी ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग को जांच सौंपी है। संगठन अध्यक्ष राजीव राणा ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि कालंद रोड पर सरकारी तालाब की भूमि है। इस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर वहां निर्माण किया जा रहा है। संगठन ने कोर्ट के हवाले से स्पष्ट किया है कि तालाब, पोखर और अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि का स्वरूप बदला नहीं जा सकता और इन पर किए गए अवैध कब्जों को किसी भी स्थिति में नियमित नहीं किया जा सकता। संगठन ने एसडीएम से अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने व निर्माण करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.