बहराइच, दिसम्बर 7 -- बहराइच, संवाददाता। भू माफिया अजमत अली भूरी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। नगर पालिका परिषद सदर की ईओ ने उसके व उसके सहयोगियों के विरूद्ध धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। भू माफिया के विरूद्ध दो वर्ष पूर्व दर्ज केस में विवेचक ने बिना पर्याप्त साक्ष्य जुटाए फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने पर सदर ईओ ने कोर्ट में आपत्ति दाखिल की थी। भू-माफिया ने ईओ के फर्जी हस्ताक्षर कर कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करा दिया। इसकी भनक जब ईओ को लगी। तब उन्होंने यह कार्यवाई की है। दरगाह थाने के हमजापुरा निवासी अजमत अली भूरी पुत्र हाजी मुन्ना ने सरकारी नजूल की भूमि अलग अलग लोगों को अनाधिकृत कब्जे के आधार पर बेंच डाली गई थी। इस मामले में तत्कालीन ईओ ने अजमत अली भूरी के विरूद्ध 2023 में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिस पर विवेचक ने बिना पर्याप्त सबूत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.