बिजनौर, मार्च 5 -- नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन प्रधान के पदाधिकारी व सदस्यों ने सरकारी नलकूप की भूमि का अवैध रूप से बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए उस भूमि पर अवैध निर्माण को हटाने की मांग की है। इस संबंध में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार ममता यादव को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन प्रधान के पदाधिकारियों एसडीएम के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार ममता यादव को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि ग्राम गुनियापुर परगना अकबराबाद तहसील नजीबाबाद के खसरा न. 374 में 45 वर्षों से एक सरकारी नलकूप बना हुआ था। किसानों की फसलों की सिचाई के लिए 1978 में बनाया गया था। आरोप है कि वर्ष 2020 में तत्थों को छुपाकर इस भूमि का बैनामा करा लिया गया था। सिचाई विभाग के अधिकारी से हमसाज होकर नलकूप की बिल्डिंग व नालियों को तोड़कर दुकाने बनाई जा रही है। जबकि भूमि पर विभाग का पूर्ण कब्जा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.