मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- ग्राम पंचायत मोरना में कब्जा की गई सरकारी भूमि को वन एवं राजस्व विभाग की टीम ने नाप तौल कर कब्जा मुक्त कराकर ग्राम पंचायत को सौंप दी। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से हडकंप मच गया। एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती, नायब तहसीलदार अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा, वन विभाग के नंद किशोर व ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार गुरुवार को मोरना पहुंचे तथा लेखपाल की टीम सुरेश चंद,प्रवीण कुमार,मनोज कुमार के द्वारा ग्राम पंचायत मोरना में खसरा नंबर 491 में नापतौल की गई तथा कुछ लोगों के द्वारा कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराकर करीब छह बीघा ग्राम पंचायत को सौंप दी। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से हडकंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.