कौशाम्बी, जनवरी 7 -- डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की। उन्होंने डीपीओ को निर्देश दिया कि निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द सरकारी भवनों में शिफ्ट कराएं। इसके लिए पांच दिन की मोहलत दी गई है। डीएम डॉ. अमित पाल ने जिला पोषण समिति की बैठक में डीपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रतिदिन समय से अवश्य खुलें। पिछले कई दिनों से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सीडीपीओ कार्यालय में स्थित गोदाम की खंड विकास अधिकारी से जांच कराए और पाई गई कमियों को ठीक करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने पोषण ट्रैकर पर फीडिंग में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। सीडीपीओ व मु...