बिहारशरीफ, मार्च 5 -- सरकारी भवनों में चला रहा स्कूल, जांच को धावा दल गठित स्थानीय लोगों ने डीडीसी से की थी शिकायत बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्थानीय जिला परिषद डाकबंगला सह निरीक्षण भवन, दो सामुदायिक भवन, चबूतरा, नर्स आवास भवन में स्कूल चलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामले की जांच के लिए डीडीसी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने धावा दल का गठन किया है। टीम में डीसीएलआर राजश्री ऐश्वर्या, साइबर थाना के डीएसपी ज्योति शंकर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी व भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय वर्मा को शामिल किया गया है। टीम के सदस्य 7 मार्च को मामले का भौतिक सत्यापन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.