छपरा, दिसम्बर 27 -- राज्य व अंतर जिला के लिए तीन जगहों से खुलती है बस बस पड़ाव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव छपरा, एक संवाददाता। शहर से राज्य व अंतर जिला के लिए खुलने वाले बस स्टैंडों में प्रतीक्षालय नहीं है। यहां तीन स्टैंड हैं, लेकिन सरकारी बस स्टैंड के अलावा दो जगहों पर यात्रियों को बैठने के लिए कोई प्रतीक्षालय नहीं है। सांढ़ा ढाला व गांधी चौक से बस खुलती हैं। लेकिन सड़क से संचालित होने वाले इन स्टैंडों के पास प्रतीक्षालय के अलावा यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। मालूम हो कि मुख्यालय के अलावा सारण के विभिन्न जगहों पर बस प्रतीक्षालय में भी यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। कहीं यात्री शेड नहीं है। तो कहीं पेयजल की सुविधा नदारद है। सारण जिले में ऐसे 8 से 10 जिला परिषद का टैक्सी व बस स्टैंड है जहां यात्रियों के लिए किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध...