अयोध्या, जनवरी 1 -- अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगपत्र सौंपा। व्यापारियों ने निजी फिटनेस सेंटर में धांधली का आरोप लगाते हुए सरकारी फिटनेस सेंटर को बंद न करने की मांग की। व्यापारियों की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि वर्तमान मे अधिकांश जिलो में सिर्फ एक ही फिटनेस सेटर संचालित हो रहे है। इसलिए वाहन स्वामियो को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एकमात्र फिटनेस सेंटर होने से वाहन स्वामियो से अनावश्यक शुल्क की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री से मांग किया कि प्राइवेट फिटनेस सेंटर के कियाशील होने के साथ सरकारी फिटनेस सेंटरो को बंद न किया जाए।सौरभ सरीन ने कहा सभी सेंटरो की नियमित निगरानी की जाए और एक हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल शुर...