गाज़ियाबाद, जून 16 -- गाजियाबाद। गांव में सरकारी पेड़ काटने वाले की शिकायत करना युवक को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता को डीएफओ कार्यालय बुलाया गया तो वहां आरोपी और उसका साथी पहले से मौजूद मिले। दोनों ने रॉड से हमला कर शिकायतकर्ता को लहूलुहान कर दिया । पुलिस मधुबन बापूधाम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुरादनगर थानाक्षेत्र के यूसुफपुर मनौटा गांव में रहने वाले अंकुर सिंह का कहना है कि 12 जून को उनके गांव का ही नीरज अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी पेड़ काट रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत वन निगम तथा स्थानीय थाने में दी थी। इसके बाद संबंधित वन अधिकारी ने उन्हें दोपहर तीन बजे संजयनगर सेक्टर-23 स्थित डीएफओ कार्यालय पर बुलाया। अंकुर सिंह के मुताबिक वह साथी नितिन के साथ डीएफओ कार्यालय पहुंचे तो नीरज और उसका साथी सुधीर वहां पहले से बैठे मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.