भदोही, फरवरी 10 -- भदोही, संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्रामीय सड़क मकनपुर, रोही के किनारे स्थित जामुन के पेड़ को गत दिनों किसी ने चोरी से काट कर बेच दिया था। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। वन विभाग के बीट प्रभारी दानूपुर नंदलाल ने तहरीर में कहा कि मकनपुर, रोही में सड़क किनारे जामुन के पेड़ को चोरी से काटकर बेच दिया गया था। अफसरों के आदेश पर जांच किया गया तो पता चला कि लकड़ी मऊरामशाला गई है। राजेश्वर शुक्ला के यहां लकड़ी बरामद किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि विजय शंकर मौर्या निवासी मकनपुर, रोही ने उसे कटवा कर उनके यहां रखा था। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां ने बताया कि विजय शंकर मौर्या के खिलाफ उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा चार एवं 10 के तहत मामला दर्ज किय...