रुडकी, फरवरी 3 -- नए बजट में आयकर सीमा सात लाख से बढ़ाकर 12 लाख करने से सरकारी विभागों में लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को फायदा होगा। 10 साल तक की नौकरी कर चुके 4200 रुपये ग्रेड पे वाले कार्मिक भी आयकर के दायरे से बाहर हो जाएंगे। हालांकि आठवां वेतन आयोग लगते ही ये सभी फिर 12 लाख से ऊपर वाली श्रेणी में पहुंच सकते हैं। इस बार का बजट मध्यम वर्ग के आयकर दाताओं के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। क्योंकि नए बजट में सरकार ने आयकर की न्यूनतम सीमा सात लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी है। इसका सबसे बड़ा फायदा सरकारी विभागों में काम कर रहे तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को होगा। आयकर मामलों के अधिवक्ता हरीश कुमार ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक तृतीय श्रेणी कर्मचारियों में आता है। इनका ग्रेड पे 4200 रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.