आगरा, फरवरी 22 -- असम राइफल्स में हवलदार होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने युवक को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 11 लाख रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जांच में पोल खुलने पर आरोपित पीड़ित को टहलता रहा। अंत में पैसे लौटाने से मना कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। कोर्ट के आदेश पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मलपुरा के ककरारी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात त्रिलोक चन्द्र पाराशर से हुई थी। जिसने खुद को असम राइफल्स में हवलदार बताया था। सरकारी विभागों में ऊंची पहुंच बताकर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। मार्च 2020 में प्रार्थी ने 11 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए। कुछ माह बाद आरोपी ने भारतीय खाद्य निगम, पंजाब में सुपरवाइजर पद का नियुक्ति पत्र दिया। जिसे जांच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.