बक्सर, फरवरी 15 -- दी जानकारी नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बोले पूरे राज्य में पहली बार 32 हजार 500 महिला सिपाही की हुई भर्ती फोटो संख्या 38 कैप्शन- रविवार को डुमरांव में प्रेस वार्ता करते जगदीशपुर के विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा। डुमरांव, निज संवाददाता। राज्य के हर विभाग में दूसरे प्रदेश के लोग नौकरी कर रहे हैं, जबकि हमारे नौजवान बेरोजगार बैठे हुए हैं। अब डोमिसाइल नीति लागू कर दिया गया है, जिससे बेरोजगार युवा अपने राज्य में सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। उक्त बातें रविवार को शहर में आयोजित एक निजी अस्पताल के उदघाटन समारोह में बोलते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जगदीशपुर के जदयू विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार का लक्ष्य है कि, हर परिवार को नौकरी मिले। इस दिशा में पहल...