भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेकाबंगज स्थित एक निजी लॉज में रहने वाले सुपौल जिला निवासी बीकॉम के छात्र अनुराज मानस (20) ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी तातारपुर थाने में दर्ज की गयी है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि अनुराज सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। प्रतियोगी परीक्षा में असफल रहने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है। जानकारी दी गयी कि अनुराज के पिता बपचन में ही गुजर गये हैं। अनुराज की परवरिश की जिम्मेदारी उसके काका की थी। अनुराज के काका ने बताया कि उसका भतीजा यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह असफलता को लेकर तना...