मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो महिलाओं से 2.69 लाख की ठगी कर ली गई है। पीड़ित महिलाओं ने गुरुवार को सदर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने कांटी और मधेपुरा के चार लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। मझौलिया की नीतू कुमारी और खुशबू कुमारी ने दारोगा प्रेमा कुमारी को आवेदन देकर बताया कि वे पहले कांटी के मुख्य आरोपित के यहां अगरबत्ती बनाने का काम करती थीं। व्यवसाय ठप हो गया। कुछ दिनों बाद आरोपित ने फोन कर सरकारी कार्यालय में नौकरी दिलाने का प्रस्ताव दिया। इसके बदले में दो लाख रुपए की मांग की। पीड़िताओं के अनुसार, 12 मार्च से 19 जुलाई 2025 के बीच आरोवित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 2.69 लाख रुपये लिए। यह राशि दोनों महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर दी थी। नीतू कुमार...