गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता सरकारी नौकरी और रेलवे में ठेका दिलाने का झांसा देकर 29 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने इस मामले में बेलीपार के एक युवक के अलावा मथुरा और आगरा के दो युवकों सहित अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार निवासी दीनानाथ यादव पुत्र भगवान दास यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के चेरिया गांव निवासी विजेन्द्र कुमार से हुई थी। विजेन्द्र ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी और रेलवे में ठेका दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित के अनुसार, शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 14 लाख रुपये लि...