चंडीगढ़, मार्च 26 -- हरियाणा सरकार ने मशहूर पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को अपनी खेल नीति के तहत तीन विकल्प चुनने को दिए हैं। भाजपा शासित राज्य सरकार ने विनेश से कहा है कि वह या तो 4 करोड़ रुपये की नकद राशि, ग्रुप ए की सरकारी नौकरी या हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के तहत एक प्लॉट में से किसी एक विकल्प को स्वीकार करें। जुलाना (जींद) से कांग्रेस विधायक फोगाट ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। सीएम सैनी ने कहा, "चूंकि विनेश फोगाट अब एक विधायक हैं, इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि वे खुद तय करें कि वे कौन सा लाभ लेना चाहती हैं।" उन्होंने बताया कि ये लाभ राज्य सरकार की खेल नीति के तहत रजत पदक विजेताओं के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.