कानपुर, दिसम्बर 14 -- सिकंदरा। स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता अभिभावकों के लिए नियम कानून आड़े आ रहे हैं। उपजिलाधिकारी कार्यालय से लेकर विकासखंड कार्यालय की परिक्रमा करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है । ग्रामीणांचलों के विद्यार्थियों के लिए शासन के नियमों के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के मास्साब अभिभावकों से आधार कार्ड के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का फरमान जारी कर देते हैं ।अभिभावक राकेश कुमार ,अरविन्द कुमार ,नरेश सिंह ,रामबाबू सहित अनेकों ने बताया कि पहले अधिवक्ता के यहां से क्रम प्रारंभ होता है उपजिलाधिकारी कार्यालय से संस्तुति मिलने के बाद डाक द्वारा संबंधित विकासखंड में प्रपत्र भेजे जाते हैं। कई दिनों तक विकास खंड के चक्कर लगाने पड़ते तब कहीं डाक पंहुचती है। इसके बाद दौर शुरू होता है आशा बहू से लेकर ...