देवघर, फरवरी 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर क्षेत्र के सिरसा गांव में सरकारी नल के पानी को लेकर विवाद होने के बाद मामना बढ़ गया । एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 19 वर्षीय अंजनी कुमारी नामक महिला के साथ मारपीट कर दिया । पीड़िता ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आगे की कार्रवाई करने की मांग की है। बताया कि 31 जनवरी 2026 को पानी लेने के दौरान गांव के देवंती देवी और सपना कुमारी से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि विवाद होने के बाद आपस में समझौता भी हो गया । इसके बाद 1 फरवरी की रात करीब 9 बजे गांव के छोटू राउत उर्फ बलवंत राउत और यशवंत राउत दोनों ने अकेले देख कर महिला का घर पहुंच गए। दोनों ने महिला को भद्दी-भद्दी गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दिया । इसके साथ साथ आरोपियों ने महिला को जान से मारने की नियत से गला दबा दिया । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.