हमीरपुर, जनवरी 20 -- हमीरपुर। क्षेत्र के ललपुरा गांव में सत्तीदीन के खेत के बगल में सरकारी नलकूप संख्या 63 की हौद से लगे नीम के पेड़ में कुछ दिनों से दो विशालकाय अजगरों को देखा जा रहा है। इनकी मौजूदगी से खेतों में जाने वाली महिलाएं व किसान दहशत में है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालदिवान ने बताया धूप में दोनों अजगर हौद से बाहर निकल आते हैं और जैसे ही मौसम सर्द होता है वापस दोनों हौद व पाइप के अंदर घुस जाते हैं। किसानों ने वन क्षेत्राधिकारी से इन दोनों अजगर को यहां से हटवाए जाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों में व्याप्त दहशत दूर हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...