बगहा, फरवरी 12 -- योगापट्टी एक संवाददाता। एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और 'सब पढ़ें, सब बढ़ें' का नारा दे रही है,वहीं योगापट्टी प्रखंड के पिपरा नौरंगिया पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय लालगढ़ हकीकत की तस्वीर और ही बयां कर रहा है।यहां 423 छात्रों की पढ़ाई महज 6 कमरों के भरोसे चल रही है।विद्यालय में 14 शिक्षक पदस्थापित हैं,लेकिन पर्याप्त कमरों के अभाव में शिक्षण व्यवस्था चरमराई हुई है।एक ही कमरे में कार्यालय और कक्षा दोनों संचालित होते हैं।दो कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं,जिनमें पढ़ाई कराना जोखिम भरा है।नतीजतन एक कमरे में दो-दो वर्ग चलाने की मजबूरी है।जर्जर भवन की दीवारों में दरारें और छत से झड़ता प्लास्टर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।बावजूद इसके अब तक न तो भवन की मरम्मत कराई गई और न ही नए भवन के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.