गुमला, दिसम्बर 12 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर अनुमंडल में निजी खरीदारों द्वारा किसानों से कम कीमत पर धान खरीदे जाने की शिकायतों के बीच एसडीओ पूर्णिमा कुमारी और बीडीओ यादव बैठा ने किसानों से सरकारी खरीद केंद्र लैंपस में ही धान बेचने की अपील की है। उन्होने बताया कि 15 दिसंबर से लैंपस केंद्र खुल जाएगा। जहां किसानों को धान का 24.50 प्रति किलो सरकारी मूल्य के साथ अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा। एसडीओ ने बाजार में मौजूद किसानों को सरकारी मूल्य,बोनस और प्रक्रिया की जानकारी दी। अपील के बाद कई किसानों ने कम कीमत पर धान बेचने का निर्णय बदल दिया और बेहतर मूल्य पाने के लिए धान वापस घर ले गए। कुछ किसानों ने दैनिक जरूरतों के कारण निजी खरीदारों को बेचने की मजबूरी भी बताई। जिस पर पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि लैंपस खुलते ही उन्हें उचित मूल्य मिलेगा। शुक्रवार...