फरीदाबाद, दिसम्बर 11 -- पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर गुरुवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) जयदीप कुमार ने उपमंडल के विभिन्न सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्यालयों में स्टाफ ड्यूटी से अनुपस्थित मिला। हाजिरी रजिस्टर की जांच में करीब 20 कर्मचारी और कुछ अधिकारी गैर-हाजिर पाए गए, जिनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एडीसी ने जिला पशुपालन एवं डेयरी विभाग, राजकीय वैटनरी हॉस्पिटल, सहायक गन्ना विकास अधिकारी, ब्लॉक कृषि अधिकारी और एसडीएओ कार्यालय सहित कई विभागों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीसी जयदीप ...