औरैया, फरवरी 20 -- औरैया, संवाददाता। जिले में बिजली बिल वसूली को लेकर अजीब स्थिति बनी हुई है। एक ओर बिजली विभाग घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाया होते ही कार्रवाई कर आपूर्ति काट देता है, वहीं दूसरी ओर कई सरकारी विभाग महीनों-सालों से लाखों रुपये का बिल बकाया रखे हुए हैं। ताजा आंकड़ों में नगर निकाय, तहसील, पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य विभाग बड़े बकायेदारों में शामिल हैं। मगर उन पर बिजली विभाग कार्रवाई करने से गुरेज कर रहा है। विद्युत विभाग के औरैया सर्किल के अनुसार अजीतमल एसडीएम आवास परिसर पर 25,34,939 रुपये से अधिक का बकाया दर्ज है। अजीतमल तहसील भवन पर 6,99,575 रुपये, औरैया तहसील पर करीब 1.63 लाख तथा तहसीलदार न्यायालय पर लगभग 1.56 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पर 5.22 लाख रुपये का बकाया दर्ज है। नगर निकायों में औरैया नगर पालि...