हरदोई, जनवरी 8 -- बेनीगंज। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत उमरा ब्यौरापुर मजरा नथानखेड़ा स्थित सरकारी तालाब पर कब्जे का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बताया, घाटा संख्या 503, रकबा 0.223 हेक्टेयर में दर्ज सरकारी तालाब को राजस्व विभाग की मिलीभगत से पाट दिया गया है। अंकित कुमार का आरोप है कि गांव के अजय पाल समेत अन्य लोगों ने तालाब का ट्रैक्टर से मिट्टी पटान किया अन्य निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के पाटे जाने से गांव का बारिश व नालियों का पानी अब तालाब में नहीं जा पा रहा है। इससे पानी कई ग्रामीणों के घरों में भर रहा है। सड़कों पर आवागमन भी मुश्किल हो गया है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को कई बार शिकायती पत्र दिए गए। लेकिन अब तक कोई ठोस का...