देहरादून, अप्रैल 10 -- देहरादून। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉक्टर शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय पर धरना देंगे। इस दौरान आंदोलन की रणनीति भी तैयार की जाएगी। प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के कई जिलों से 150 के करीब महानिदेशालय पहुंचकर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों पर पूर्व में सहमति बन चुकी थी लेकिन इसके बावजूद कुछ डॉक्टरों को एसएडीएसीपी का लाभ नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुर्गम में तैनात स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों को चिकित्सा शिक्षा विभाग की भांति पचास फीसदी अतिरिक्त वेतन देने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि टिहरी, अल्मोड़ा, मसूरी आदि अस्पतालों को पूर्व की भांति दुर्गम की श्रेणी में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.