बरेली, दिसम्बर 2 -- आंवला। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर मोहम्मद अब्बास ने एक युवक पर धमकाने और ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अस्पताल में आकर नगर के गौसिया चौक का एक युवक नाजायज मांगे करता है और दबाव बनाते हुए धमकाता है, सरकारी काम में बाधा डालता है। जिससे कि उन्हें अपने कार्य करने में परेशानी होती है, युवक सभी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...