बांका, फरवरी 2 -- बांका, निज प्रतिनिधि। पंजवारा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर सरकारी कुम्हरा डांड एवं बांध से अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की है। डीएम को दिये गये आवेदन में ग्रामीण सुबोध यादव, बालमीकि भगत, शैलेंद्र कुमार भगत,रामचंद्र मंडल, गुड्डू यादव व शंकर भगत सहित अन्य ने बताया कि भू माफिया के द्वारा डांड व बांध का अतिक्रमण कर लिये जाने से यहां सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वहीं, भू माफिया बांध व डांड का अतिक्रमण कर उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। ये दबंग भू माफिया अपनी उंची पहुंच व रसूख की बदौलत सरकारी बांध व डांड की जमीन की बिक्री कर रहे हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों व किसानों को भुगतना पड रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगया है कि सरकारी बांध व डांड का अतिक्रमण कर ज...