उरई, दिसम्बर 15 -- उरई। सरकारी केंद्रों पर ज्वार की खरीद बंद हो जाने से नाराज किसानों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्वार खरीद केंद्र को दोबारा से शुरू किए जाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा 10 दिनों से मंडी में लाइन लगाकर खड़े हुए सभी किसान परेशान हैं। सोमवार को उरई गल्ला मंडी में खुला सरकारी ज्वार केंद्र बंद किए जाने से नाराज होकर किसानों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए एक शिकायती पत्र दिया जिसमें बताया कि 15 दिन से किसान ज्वार बचने के लिए मंडी में अपना ट्रैक्टर लेकर नंबर लगाए हुए थे 12 दिसंबर से खरीद केंद्रों बंद कर दिए गए हैं। जिसकी वजह से किसानों की ज्वार की खरीद नहीं हो पा रही है। किसानों ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि दोबारा से सरकारी केन्द्रों को चालू कर किसानों की बची हुई ज्वार की खरीद कराई जाए।

हिंदी हिन्दुस्...