सीतापुर, अप्रैल 6 -- यूपी के सीतापुर जिले एक गांव में सरकारी जमीन से डॉ. भीमराव आंबेडकर और भगवान बुद्ध की मूर्तियों को हटाने को लेकर ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई हिंसक झड़प में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, पिसावां थानाक्षेत्र के विभारापुर गांव में हुई झड़प के सिलसिले में दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गांव के लोगों ने 11 मार्च को पंचायत भवन के सामने बने चबूतरे पर आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की मूर्तियां स्थापित की थीं। पुलिस के मुताबिक, सरकारी जमीन पर स्थापित मूर्तियों की शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने 12 मार्च को उन्हें हटाने के लिए नोटिस दिया हालांकि, ग्रामीणों ने इस कदम का विरोध किया और मूर्तियां नहीं हटाईं। पुलिस ने बताया कि शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.