लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- तिकुनियां। बहराइच जिले के बंदरहिया जंगल से सटी सूरतनगर ग्राम पंचायत के मोहाना नदी पार नेपाल बार्डर पर बसे चौगुर्जी गांव में अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर ग्रामीणों के साथ बुधवार को बैठक की गई। इसमें एसएसबी, वन विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग के अफसरों समेत तमाम ग्रामीण शामिल हुए। मोहाना नदी पार तीन किलोमीटर दूर सूरतनगर के चौगुर्जी गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की बाबत बुधवार अपरान्ह वहां के प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों के साथ बैठक की गई। इसमें एसएसबी की 70 वीं बटालियन लखीमपुर के सहायक कमांडेंट संदीप प्रसाद जवानों के साथ पहुंचे। इनके अलावा वनकर्मियों के साथ वन दारोगा हरिलाल, राजस्व निरीक्षक आलोक रंजन, लेखपाल राहुल दीक्षित और कोतवाली पुलिस के लोग मौजूद थे। बैठक में एसएसबी कमांडेंट संदीप प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.