लखीसराय, फरवरी 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल नदी किनारे विद्यापीठ चौक के समीप सड़क से लेकर नदी तक बन रहे मकानों एवं केसरी हिन्द की जमीन पर हो रहे निर्माण को गंभीरता से लेते हुए डीएम मिथिलेश मिश्र ने जांच एवं नापी का आदेश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी वेद प्रकाश एवं अमीन को स्थल पर जाकर जमीन का अवलोकन करने के बाद नदी की जमीन तथा केसरी हिन्द की जमीन की मापी करने का निर्देश दिया गया है। स्थल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी जमीन सरकार की संपत्ति होती है। यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान या अन्य निर्माण कर रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नापी से पहले नदी की वास्तविक जमीन एवं केसरी हिन्द की वास्तविक जमीन का पूरा इतिहास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.